कूनो में बड़ा हादसा: मादा चीता KGP12 के चार शावक मृत मिले

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मादा चीता KGP12 के चार शावक मंगलवार सुबह मृत पाए गए। ये शावक 11 अप्रैल 2026 को जंगल में जन्मे थे और लगभग एक महीने के थे।

चीता परियोजना द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, मॉनिटरिंग टीम को सुबह करीब 6:30 बजे श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन में मांद के पास चारों शावकों के शव मिले। शव आंशिक रूप से खाए हुए पाए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, शावकों को आखिरी बार 11 मई की शाम जीवित देखा गया था। प्रारंभिक जांच में किसी अन्य जंगली जानवर द्वारा शिकार किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि मादा चीता KGP12 सुरक्षित और स्वस्थ है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा था। इसी बीच चार शावकों की मौत की खबर सामने आने से वन विभाग और चीता परियोजना पर सवाल उठने लगे हैं।

वन विभाग ने कहा है कि पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

फिलहाल कूनो नेशनल पार्क में 50 चीते मौजूद हैं, जिनमें 33 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते हैं। इस तरह देश में चीतों की कुल संख्या 53 बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles